विदेश की खबरें | गृह सुरक्षा संबंधी खुफिया जानकारी में बदलाव का दबाव बनाया गया था: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एफबीआई के पूर्व एजेंट और मरीन कोर से जुड़े रह चुके अधिकारी ब्रायन मर्फी ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों ने उन पर रिपोर्टों में तब्दीली करने का भी दबाव डाला ताकि उनमें प्रशासन के नीति संबंधी लक्ष्यों की झलक मिले।

एफबीआई के पूर्व एजेंट और मरीन कोर से जुड़े रह चुके अधिकारी ब्रायन मर्फी ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों ने उन पर रिपोर्टों में तब्दीली करने का भी दबाव डाला ताकि उनमें प्रशासन के नीति संबंधी लक्ष्यों की झलक मिले।

मर्फी ने कहा कि तब्दीली करने पर मना करने और इन सब के बारे में गोपनीय आंतरिक शिकायतें करने पर उनकी पदावन्नति की गई।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नेत्रोकोना जिले में गुमाई नदी में नाव पलटनें से 10 लोगों की हुई मौत, कई लापता.

मर्फी की अगस्त में पदावन्नति की गई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने खुफिया एवं विश्लेषण विभाग में उप प्रधान अवर सचिव पद पर बहाली की मांग की है।

प्रतिनिधि सभा की खुफिया संबंधी समिति के अध्यक्ष एडम शिफ ने यह शिकायत सार्वजनिक की और कहा कि इसमें लगाए गए आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के और परेशान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मर्फी को जांच के सिलसिले में कांग्रेस के समक्ष बयान देने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | फ्रांस में COVID19 मामलों की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि दर्ज, 8 हजार 577 नए मामले आए सामनें.

गृह सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता एलेक्सी वोल्टोरनिस्ट ने मर्फी के आरोपों से इनकार किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\