नयी दिल्ली, 21 अगस्त सस्ते विदेशी तेलों के बढ़ते आयात के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल- तिलहनों में गिरावट का रुख रहा।
बाजार सूत्रों का कहना है कि विदेशों से पाम तेल और सोयाबीन डीगम का भारी मात्रा में आयात हो रहा है। बढ़ते सस्ते आयात ने देशी तेल तिलहन उत्पादक किसानों, तेल मिलों की कमर तोड़ रखी है। देश के प्रमुख खाद्य तेल संगठनों ने भी सरकार से सस्ते आयात पर अंकुश लगाने और केवल कच्चे पामतेल के आयात की ही अनुमति देने की मांग की है।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
सूत्रों ने कहा कि अर्जेन्टीना के अलावा अब तुर्की और रूस जैसे देशों से सोयाबीन डीगम का आयात बढ़ रहा है। मलेशिया में पाम तेल का भारी उत्पादन होने की संभावना है जबकि वहां पहले का भी भारी स्टॉक जमा है। वैश्विक बाजारों में मलेशिया में शुक्रवार को 1.25 प्रतिशत तथा शिकागो एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई।
सूत्रों का कहना है कि सरकार ने कोई प्रतिबंधकारी उपाय नहीं किये तो अगले महीने देश में सस्ते आयातित तेलों का भारी स्टॉक जमा होगा। दूसरी ओर देश में किसानों और सहकारी संस्था नाफेड के पास पिछले साल का मूंगफली का बचा स्टॉक भी उपलब्ध होगा वहीं इस बार फसल और बेहतर होने की संभावना है। महाराष्ट्र के सांगली में तो सोयाबीन की आवक शुरु भी हो गयी है। उधर, कई आयातक पड़ता नहीं होने के बाद भी तेलों का आयात जारी रखे हुये हैं।
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
बाजार के जानकारों का कहना है कि सरकार को घरेलू तिलहन उत्पादक किसानों और तेल उद्योग के हित में सस्ते आयात को कम करने के लिये उपाय करना चाहिये।
थोक तेल-तिलहन बाजार के बंद भाव शुक्रवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,075- 5,125 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,555- 4,605 रुपये।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,925 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,765- 1,825 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,270 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,575 - 1,715 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,685 - 1,805 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,200 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,050 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,140 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 से 7,500 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,180 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,900 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,140 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,605- 3,630 लूज में 3,340 -- 3,405 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY