एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आयातित सस्ते खाद्य तेलों के कारण घरेलू तेल-तिलहनों में दबाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातित सस्ते खाद्य तेलों के कारण स्थानीय मंडियों में तेल-तिलहनों पर भारी दवाब जारी है और शनिवार को भी कीमतों में गिरावट बनी रही।

जरुरी जानकारी | आयातित सस्ते खाद्य तेलों के कारण घरेलू तेल-तिलहनों में दबाव

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल आयातित सस्ते खाद्य तेलों के कारण स्थानीय मंडियों में तेल-तिलहनों पर भारी दवाब जारी है और शनिवार को भी कीमतों में गिरावट बनी रही।

दिल्ली की नरेला मंडी और नजफगढ़ मंडी में सरसों समर्थन मूल्य (5,450 रुपये प्रति क्विंटल) से काफी नीचे बिक रहा है। शनिवार को 38 प्रतिशत तेल कंडीशन वाले सरसों का भाव खुले में 46-47 सौ रुपये रुपये प्रति क्विंटल रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति है, तो दूसरे राज्यों में हालत और खराब होंगे। सरकार हालांकि किसानों से समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद रही है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है।

इससे किसानों और तेल उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। इसके दूरगामी परिणाम भी नकारात्मक होंगे, क्योंकि देश की आयात पर 60 प्रतिशत निर्भरता होने के बावजूद घरेलू तिलहन की खपत नहीं हो पा रही है।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,000-5,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,805-6,865 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,710 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,540-2,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।- (9700)

सरसों पक्की घानी- 1,570-1,640 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,570-1,680 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,310-5,360 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,060-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).