जरुरी जानकारी | सीबीआईसी के 29 अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘अनुकरणीय और दोषरहित प्रदर्शन’ के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘अनुकरणीय और दोषरहित प्रदर्शन’ के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस वर्ष चुने गए पुरस्कार विजेताओं में प्रमुख मुख्य आयुक्त, आयुक्त, अतिरिक्त महानिदेशक, निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, मुख्य लेखा अधिकारी, अधीक्षक, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, निरीक्षक और अवर श्रेणी लिपिक के रूप में कई वर्षों में लगातार विभिन्न क्षमताओं में विभाग की सेवा करने वाले अधिकारी शामिल हैं।
हर साल सीबीआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘जीवन के जोखिम पर प्रदान की गई असाधारण मेधावी सेवा’ के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक के राष्ट्रपति पुरस्कार देने पर विचार किया जाता है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘इस साल 29 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड’ के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और पदक के लिए चुना गया है।'
इन अधिकारियों का चयन वर्षों से सेवा के अपने संबंधित क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय और त्रुटिहीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)