देश की खबरें | राष्ट्रपति ने मेडिकल छात्रों से कहा: अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करें, आप भी जीत सकते हैं नोबेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मेडिकल छात्रों से अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि नयी दवाओं की खोज कर वे भी नोबेल पुरस्कार जीत सकते हैं।

कटक (ओडिशा), 26 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मेडिकल छात्रों से अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि नयी दवाओं की खोज कर वे भी नोबेल पुरस्कार जीत सकते हैं।

यहां स्थित श्रीराम चंद्र भांजा (एससीबी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा दवाओं का नुस्खा लिखना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही नयी दवाओं को विकसित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप में से जिन्हें अनुसंधान में रुचि है वे उसपर ध्यान केंद्रित करें। मुझे उम्मीद है कि अगर आप अनुसंधान जारी रखेंगे तो आयुर्विज्ञान में नयी दिशा की खोज कर सकते हैं और इसके लिए नोबेल पुरस्कार भी मिल सकता है।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूरे देश में ख्याति है और आसपास एवं दूरदराज से लोग इलाज कराने आते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के पूर्व छात्र पूरी दुनिया में फैले हैं और पुरस्कार जीत कर पूरे देश के लिए नाम कमा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया ने भारत की चिकित्सा क्षमता को देखा।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने पूरी मानवता को झकझोर दिया था। मैं भारत के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को जिंदगी बचाने के लिए धन्यवाद देती हूं।’’

उन्होंने कटक स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कानून में स्नातक करने वाले छात्रों से समाज में हाशिये पर रहने वाले और वंचित लोगों के लिए काम करने का आह्वान किया।

वहीं यहां राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आपकी डिग्री नए द्वार खोलती है। यह करियर बनाने और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स