राष्ट्रपति राजपक्षे वादे के अनुसार आज इस्तीफा देंगे: संसद अध्यक्ष
श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्द्धने ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें टेलीफोन पर सूचित किया है कि वह वादे के अनुसार आज इस्तीफा दे देंगे.
कोलंबो, 13 जुलाई : श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्द्धने ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें टेलीफोन पर सूचित किया है कि वह वादे के अनुसार आज इस्तीफा दे देंगे.
राजपक्षे (73) को सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ महीनों से जारी लोगों के प्रदर्शन के बाद आधिकारिक रूप से इस्तीफा देना है. वह आज सुबह मालदीव के लिए रवाना हो गये. अभयवर्द्धने ने कहा कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने उनसे फोन पर बात कर पुष्टि की कि वह वादे के अनुसार अपना इस्तीफा भेजेंगे. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | मालदीव ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे की माले में मौजूदगी पर टिप्पणी से इनकार किया
उन्होंने कहा कि नये राष्ट्रपति के लिए मतदान 20 जुलाई को होगा. उन्होंने नागरिकों से शांति बरतने की अपील की. राजपक्षे ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह बुधवार को पद छोड़ देंगे. इससे पहले हजारों प्रदर्शनकारी उनके सरकारी आवास में घुस गये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

