एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाए जाने वाले ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

देश की खबरें | ओडिशा दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी

भुवनेश्वर, एक अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाए जाने वाले ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

ओडिशा से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू ने ट्वीट किया, “ओडिशा दिवस के मौके पर सभी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कुशल एवं मेहनती श्रम बल होने के कारण ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “उत्कल दिवस की शुभकामनाएं। यह हमारे देश की प्रगति में ओडिशा, उड़िया लोगों और उनकी संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने का दिन है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, “ओडिशा दिवस पर, मैं ओडिशा के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। अपने प्राचीन मंदिरों, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत लोगों के साथ ओडिशा भारत के गौरव के मुकुट पर एक रत्न है। भगवान जगन्नाथ राज्य को सुख और समृद्धि प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, “ओडिशा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अलग ओडिशा राज्य के निर्माण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले नेताओं को नमन करता हूं। आइए, उड़िया समुदाय के गौरव और सम्मान को बनाए रखें और एक नए ओडिशा, एक महत्वाकांक्षी ओडिशा के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।”

ओडिशा का प्राचीन नाम उत्कल था। राज्य में एक अप्रैल का दिन ‘ओडिशा दिवस’ या ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1936 में इसी दिन बिहार और तत्कालीन उड़ीसा प्रांत के अलग होने के बाद उड़ीसा एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).