एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू राजघाट के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार सितंबर को राजघाट के पास महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन करेंगी। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू राजघाट के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन करेंगी

नयी दिल्ली, एक सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार सितंबर को राजघाट के पास महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन करेंगी। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विजय गोयल के मुताबिक राष्ट्रपिता की प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि के पास गांधी दर्शन के परिसर में स्थित हैं।

गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि इनका उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष और जी-20 समूह की अध्यक्षता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा 45 एकड़ क्षेत्र में फैले गांधी दर्शन परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थित है। आगंतुकों के लिए 'वाटिका' में एक सेल्फी-प्वाइंट भी बनाया गया है और इसके परिसर में महात्मा गांधी की कई प्रतिमाएं भी होंगी।

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाया गया है, जिसमें राष्ट्रपिता को एक बेंच पर बैठे हुए और ध्यान की मुद्रा में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के परिसर में जी-20 समूह के सदस्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी लगाए गए हैं।

गोयल ने कहा कि हाल की बाढ़ से हुए नुकसान के कारण पूरे गांधी दर्शन परिसर का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसर में पानी भर जाने से पुस्तकालय की किताबें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

गोयल ने कहा कि परिसर का नवीनीकरण दो महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और बगीचे में झूले लगाने के साथ-साथ एक कला वीथिका भी स्थापित करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).