गुजरात में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 फरवरी को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा में उनकी 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
मोरबी, 4 फरवरी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 12 फरवरी को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा में उनकी 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. आयोजकों ने यह जानकारी दी. आयोजन समिति की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुर्मू 12 फरवरी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी और 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले उत्सव के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में जुटने वाले आर्य समाज के सदस्यों को संबोधित करेंगी.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को इस कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 10 फरवरी को उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह भी पढ़ें : Delhi Police Gave Notice To Atishi: दिल्ली पुलिस ने विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को टंकारा में हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन वैदिक ज्ञान व सांस्कृतिक विरासत के लिए समर्पित कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

