President Murmu Reached Jaipur: 2 दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को राजस्थान पहुंचीं. वह 13 और 14 फरवरी को रेगिस्तानी राज्य की यात्रा पर हैं. राष्ट्रपति सूरत से विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं. सांगानेर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
President Murmu Reached Jaipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को राजस्थान पहुंचीं. वह 13 और 14 फरवरी को रेगिस्तानी राज्य की यात्रा पर हैं.
राष्ट्रपति सूरत से विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं. सांगानेर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वह सीधे राजभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया.
बुधवार को राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाएंगी. इसके बाद वह डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम जाएंगी, जहां वह लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में भाग लेंगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Farmer Protest: भारतीय किसान संघ का बड़ा बयान, कहा- हिंसक आंदोलन को नहीं देंगे समर्थन
राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना भी करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

