नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को 75 साल के हो गए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “आज मेरे जन्मदिन पर मुझे कई शुभकामना संदेश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी देशवासियों के स्नेह और सौहार्द से मुझे राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहने की प्रेरणा व ऊर्जा प्राप्त होती है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! “
कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।
कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।
यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.
उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘‘ मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह अपनी सादगी, गर्मजोशी, दूरदर्शिता, अनुकरणीय नेतृत्व और गरीबों की चिंता के लिए जाने जाते हैं। उनकी अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं।“
प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्टिे और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY