खेल की खबरें | राष्ट्रपति कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को नये सिरे से तैयार किये गए मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं ।

अहमदाबाद, फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को नये सिरे से तैयार किये गए मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं ।

राष्ट्रपति ने गृहमंत्री अमित शाह और खेलमंत्री किरेन रीजीजू समेत कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया । यहां भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दिन रात का तीसरा और चार मार्च से चौथा टेस्ट खेला जाना है ।

करीब 63 एकड़ से अधिक परिसर में फैले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 32 हजार है और इस पर 800 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं । इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सबसे बड़ा स्टेडियम था जिसकी दर्शक क्षमता 90000 है ।

प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा जारी सूचना में कहा गया ,‘‘ यह ओलंपिक आकार के 32 फुटबॉल स्टेडियमों के बराबर का है ।’’

इस मैदान को 2015 में नवीनीकरण के लिये बंद कर दिया गया था । यह क्रिकेट के इतिहास के कई गौरवशाली पलों का साक्षी रहा है ।

इसमें सुनील गावस्कर का 1987 में 10000 टेस्ट रन पूरे करना और कपिल देव का 432 टेस्ट विकेट लेकर 1994 में सर रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना शामिल है ।

एमसीजी की डिजाइन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई आर्किटेक्ट फर्म पोपुलस समेत कई विशेषज्ञ इसके निर्माण में शामिल थे ।

इसमें लाल और काली मिट्टी की 11 पिचें बनाई गई है । यह दुनिया का अकेला स्टेडियम है जिसमें मुख्य और अभ्यास पिचों पर एक सी मिट्टी है ।

रीजीजू ने उद्घाटन के मौके पर कहा ,‘‘ हम बचपन में भारत में सबसे बड़े स्टेडियम का सपना देखते थे और अब बतौर खेलमंत्री इसे पूरा होते देखकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है । ’’

पिछले कुछ दिनों से यहां अभ्यास कर रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी इस मैदान की जमकर प्रशंसा की है ।

इसमें ऐसा ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है कि बारिश के बाद पानी निकालने के लिये सिर्फ 30 मिनट लगेंगे । इसमें एलईडी लाइट छत के परिमाप के साथ ही फिक्स कर दी गई है जिससे लाइट जलने पर परछाई नहीं बनेगी ।

यह ऐसा अकेला क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें चार ड्रेसिंग रूम है । इसके अलावा क्रिकेट अकादमी, इंडोर अभ्यास पिचें और दो अलग अभ्यास मैदान हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\