एजेंसी न्यूज

राष्ट्रपति चुनाव: सपा की सहयोगी सुभासपा राजग उम्मीदवार मुर्मू को समर्थन देगी

समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया .

राष्ट्रपति चुनाव: सपा की सहयोगी सुभासपा राजग उम्मीदवार मुर्मू को समर्थन देगी
समाजवादी पार्टी (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 15 जुलाई : समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया .

राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि सुभासपा मुर्मू को समर्थन देगी. वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं. उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव सुभासपा और सपा ने एक साथ मिलकर लड़ा था. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में भारी बारिश से 99 लोगों की मौत, गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी. इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).