जरुरी जानकारी | जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय 13 प्रतिशत बढ़कर 3.14 लाख करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय वित्त वर्ष 2021-22 में करीब 13 फीसदी बढ़कर 3,14,263 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल जीवन बीमा कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय वित्त वर्ष 2021-22 में करीब 13 फीसदी बढ़कर 3,14,263 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए।
आंकड़ों के मुताबिक, 24 जीवन बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2020-21 में नए कारोबार से कुल 2,78,277.98 करोड़ रुपये की प्रीमियम आय हासिल की थी।
आंकड़ों के मुताबिक, जल्द ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने जा रही सार्वजनिक बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने समाप्त वित्त वर्ष में नए कारोबार से सर्वाधिक 1,98,759.85 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया। यह एक साल पहले के 1,84,174.57 करोड़ रुपये की तुलना में करीब आठ फीसदी अधिक है।
एलआईसी को छोड़कर बाकी 23 जीवन बीमा कंपनियां निजी क्षेत्र की हैं। इनकी नए कारोबार से कुल प्रीमियम आय 1,15,503.15 करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2020-21 की 94,103.42 करोड़ रुपये की प्रीमियम आय से करीब 23 प्रतिशत अधिक है।
अगर जीवन बीमा कारोबार में हिस्सेदारी के नजरिये से देखें तो एलआईसी का इस बाजार के 63.25 फीसदी हिस्से पर कब्जा है जबकि बाकी 36.75 फीसदी हिस्सा 23 निजी कंपनियों के पास है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

