देश की खबरें | उत्तराखंड में एहतियाती खुराक लगाए जाने की मुहिम शुरू

देहरादून, 23 दिसंबर चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मामलों में बढ़ोतरी के बीच उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड रोधी टीके की एहतियानी खुराक देने का अभियान शुरू किया गया।

एहतियानी खुराक देने के लिए यहां सचिवालय में शिविर भी लगाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शिविर का दौरा किया और पात्र लोगों से अपील की कि अगर उन्होंने टीका नहीं लगवाया है, तो वे इसे लगवा लें।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से लगते रहेंगे।

धामी ने बृहस्पतिवार को एहतियानी खुराक देने के लिए राज्य में अभियान शुरू करने और संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजने के आदेश जारी किए थे।

इस बीच, उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। राज्य में अभी संक्रमित मरीजों की संख्या 27 है और इनमें से ज्यादातर घर में पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)