देश की खबरें | नगालैंड में प्रार्थना स्थल, होटल बंद रहेंगे
जियो

कोहिमा, सात जून नगालैंड में हाल में कोविड-19 के मामलों में तेजी देखने को मिली है और उसने तय किया है कि ईसाई बहुल इस राज्य में प्रार्थनास्थलों और होटलों को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने धार्मिक स्थलों, होटलों और रेस्तरां को सोमवार से फिर से खोलने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

यह भी पढ़े | PIB के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया कोरोना से पाए गए पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रमुख सचिव (गृह) अभिजीत सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नगालैंड के मुख्य सचिव द्वारा चार मई को लॉकडाउन को लेकर जारी किये गए दिशानिर्देश अगले आदेश तक बरकरार रहेंगे।

मुख्य सचिव द्वारा चार मई को जारी अधिसूचना में कहा गया था, “सभी प्रार्थनास्थल जनता के लिये बंद रहेंगे और धार्मिक समारोहों पर सख्ती से पाबंदी रहेगी।”

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

यह अधिसूचना राज्य में बंद को बढ़ाने के लिये जारी की गई थी।

अधिसूचना के मुताबिक, पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और फंसे हुए लोगों के लिये छोड़कर राज्य में सभी आतिथ्य सेवाओं पर रोक रहेगी।

नगालैंड में मई के अंत तक कोरोना वायरस के मामले नहीं मिले थे लेकिन देश के दूसरे हिस्सों से उसके निवासियों के लौटने के बाद यहां मामले तेजी से बढ़े हैं।

राज्य में 25 मई तक तीन मामले थे, वहीं सात जून को इनकी संख्या बढ़कर 118 पहुंच चुकी थी। 110 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि आठ लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)