एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मंदिर निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिये राम जन्मभूमि स्थल पर की गई प्रार्थना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राम मंदिर के प्रतिकात्मक शुभारंभ के बारे में इस हफ्ते की शुरूआत में की गई घोषणा के विपरीत पुजारियों ने मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिये यहां राम जन्मभूमि स्थल पर एक शिव मंदिर में बुधवार को विशेष प्रार्थना की।

देश की खबरें | मंदिर निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिये राम जन्मभूमि स्थल पर की गई प्रार्थना
जियो

अयोध्या (उप्र), 10 जून राम मंदिर के प्रतिकात्मक शुभारंभ के बारे में इस हफ्ते की शुरूआत में की गई घोषणा के विपरीत पुजारियों ने मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिये यहां राम जन्मभूमि स्थल पर एक शिव मंदिर में बुधवार को विशेष प्रार्थना की।

कुबेर टीला मंदिर में रूद्राभिषेक में शामिल हुए महंत कमल नयन दास ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिये प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | भूवैज्ञानिकों ने कहा भूकंप के प्रति संवेदनशील है राजधानी दिल्ली.

कमल नयन दास को महंत नृत्य गोपाल दास का प्रवक्ता बताया जाता है।

महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर न्यास के प्रमुख हैं। उच्चतम न्यायालय के पिछले साल आये ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी इस न्यास को सौंपी गई है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में आज फिर बारिश हुई : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को, कमल नयन दास ने घोषणा की थी कि रूद्राभिषेक प्रस्तावित राम मंदिर के भूमिपूजन का काम प्रारंभ होने के बाद किया जाएगा।

उन्होंने उस वक्त कहा था, ‘‘धार्मिक समारोह दो घंटे तक चलेगा और उसके बाद मंदिर के ढांचे के लिये आधारशिला रखे जाने के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा।’’

हालांकि, बुधवार को जब वह महंत नृत्य गोपाल दास के प्रतिनिधि के रूप में प्रार्थना करने के शिव मंदिर गये, तब श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का कोई सदस्य उपस्थित नहीं था।

महंत ने कहा कि उनके साथ मणि राम छावनी मंदिर के पुजारी भी थे। यह नृत्य गोपाल दास का धार्मिक स्थान (सीट) है, जिसका वह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘मणि राम छावनी मंदिर के अनुयायियों के साथ मैं राम जन्म भूमि परिसर गया और रूद्राभिषेक किया तथा मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिये भगवान शिव की प्रार्थना की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).