देश की खबरें | प्रसाद ने अर्नब की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया, पाखंड बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को ‘गंभीर रूप से निंदनीय, अनुचित और चिंताजनक’ करार दिया।
नयी दिल्ली, चार नवंबर विधि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को ‘गंभीर रूप से निंदनीय, अनुचित और चिंताजनक’ करार दिया।
प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ‘प्रेस की आजादी का खुलेआम दमन’ कर रही है और ऐसे में भी कांग्रेस नेतृत्व चुप है।
यह भी पढ़े | नीरव मोदी प्रत्यपर्ण मामले में लंदन की अदालत में भारत के सबूत स्वीकार्य.
पुलिस ने गोस्वामी को 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुबह उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया था।
प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी गंभीर तौर पर निंदनीय, अनुचित और चिंताजनक है। हमने 1975 में बेरहम आपातकाल का विरोध करते हुए प्रेस की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ‘संस्थानों पर हमलों के मनगढंत आरोपों के जरिये मोदी सरकार पर हमले किये हैं’ लेकिन जब महाराष्ट्र में उनकी ही सरकार प्रेस की आजादी ‘का खुलकर दमन’ कर रही है तो वे पूरी तरह चुप हैं।
प्रसाद ने इसे ‘पाखंड’ का सटीक उदाहरण भी कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘मतभेद हो सकते हैं, बहस हो सकती है और सवाल भी पूछे जा सकते हैं। लेकिन, क्योंकि वह सवाल पूछ रहे हैं इसलिए पुलिस के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अर्नब गोस्वामी जैसे कद के पत्रकार की गिरफ्तारी की हम सभी को निंदा करनी चाहिए।’’
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)