एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा को वेस्ली सो ने बराबरी पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस दौरान दिन के पांचों मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा को वेस्ली सो ने बराबरी पर रोका

इस दौरान दिन के पांचों मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

अमेरिका के फैबियानो कारूआना 3.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश और प्रज्ञानानंदा उनसे आधा अंक पीछे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा  और मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव के साथ रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और वेस्ली 2.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि हॉलैंड के अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव उन से आधा अंक पीछे हैं।

 स्थानीय खिलाड़ी डीक बोगडान-डैनियल 1.5 अंकों के साथ सबसे नीचे हैं।

गुकेश अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ अच्छी स्थिति का फायदा नहीं उठा सके और उन्हें भी ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा।

वाचिएर-लाग्रेव कारूआना को तो वही बोगडान-डैनियल  नेपोमनियाश्चि को ड्रॉ पर रोकने में सफल रहे।

प्रज्ञानानंदा को चालों की सटीक गणना और रणनीतिक मजबूती के लिए जाना जाता है लेकिन वह दबदबा बनाने के बाद कुछ चूक कर बैठे। वेस्ली को किसमत का अच्छा साथ मिला और वह वापसी कर मुकाबले को बराबरी पर खत्म करने में सफल रहे।

गुकेश ने भी शानदार रणनीतिक चाल से अब्दुसात्तोरोव को दबाव में डाल दिया था लेकिन उन्होंने इसे जीत में बदलने का मौका गंवा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).