खेल की खबरें | प्रागनानंदा और दिव्या चमके, चीन को हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आर प्रागनानंदा और दिव्या देशमुख की महत्वपूर्ण जीत से भारत ने रविवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के शीर्ष डिविजन के नौवें और अंतिम दौर में मजबूत चीन को 4-2 से हराकर उलटफेर किया।
चेन्नई, 23 अगस्त आर प्रागनानंदा और दिव्या देशमुख की महत्वपूर्ण जीत से भारत ने रविवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के शीर्ष डिविजन के नौवें और अंतिम दौर में मजबूत चीन को 4-2 से हराकर उलटफेर किया।
भारतीय टीम अब 28 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
यह भी पढ़े | Saqlain Mushtaq ने कहा- BCCI ने धोनी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया.
भारत ने अंडर-20 बोर्ड पर चार ड्रा और दो जीत की बदौलत जीत हासिल की। 15 साल के प्रागनानंदा ने लियू यान को और दिव्या देशमुख ने जिनेर झू को मात दी।
भारतीय कप्तान विदित गुजराती और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के बीच बाजी ड्रा रही और पी हरिकृष्णा ने भी यांग्यी यु से अंक बांटे।
भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक यिफान होऊ से बाजी ड्रा करायी। डी हरिका ने भी मौजूदा विश्व चैम्पियन वेंजुन हु के खिलाफ अंक बांटे।
भारत ने पूल ए में 17 अंक और 39.5 बोर्ड अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जिससे वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने कहा कि वह चीन पर जीत से खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय युवाओं (प्रागनानंदा और दिव्या) को दिया।
पूल का विजेता सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा जबकि चार पूल से दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नाकआउट के शुरूआती चरण में पहुंचेंगी।
इससे पहले सातवें दौर में भारत ने जार्जिया पर 4-2 से और आठवें दौर में जर्मनी पर 4.5-1.5 अंक से जीत हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)