देश की खबरें | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना राहत थी या दिखावा: चिदंबरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये दिए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को सवाल किया कि यह ‘‘राहत थी या दिखावा?’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये दिए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को सवाल किया कि यह ‘‘राहत थी या दिखावा?’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रत्येक लाभार्थी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कितना मिला? क्या यह वास्तव में 'राहत' थी या सिर्फ दिखावा था?’’

यह भी पढ़े | Congress Leaders Arrested: लखनऊ में आज रात 9 बजे 9 मिनट के अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार.

पूर्व वित्त मंत्री ने दावा किया, ‘‘ 2.81 करोड़ लोगों को 2,814 करोड़ रुपये या प्रति व्यक्ति 1000 रुपये मिले। क्या यह पर्याप्त है? जनधन खाता रखने वाली महिलाओं (20.6 करोड़) को तीन महीने में 30,925 करोड़ रुपये या प्रति महिला 1500 रुपये मिलें हैं। क्या एक गृहिणी 500 रुपये महीने में एक परिवार चला सकती है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रवासी कामगारों को (2.66 करोड़) को दो महीने में 2.67 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न मिला। यानी पांच किलो प्रति माह। क्या इससे एक प्रवासी और उसका परिवार गुजर कर सकता था?’’

यह भी पढ़े | PM Modi Spoke With Saudi King Salman Bin: प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी किंग सलमान बिन ने फोन पर की बात, कोरोना से उभरी चुनौतियों पर की गहन चर्चा.

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया, ‘‘ ये आंकड़े साबित करते हैं कि दिया गया धन अत्यंत सीमित और पूरी तरह से अपर्याप्त था। निश्चित रूप से यह पैसा मांग को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए एक 'प्रोत्साहन' के रूप में काम नहीं कर सका।’’

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड- 19 संकट से गरीबों और वंचितों की सुरक्षा के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये की पीएमजीकेवाई योजना के हिस्से के तौर पर मुफ्त अनाज और महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को नकद सहायता देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\