देश की खबरें | बंगाली कविताओं के मशहूर प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कविताओं के शानदार पाठ को लेकर मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन के बाद किए गए परीक्षण में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। घोष के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 अक्टूबर कविताओं के शानदार पाठ को लेकर मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन के बाद किए गए परीक्षण में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। घोष के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे।

घोष की बेटी ने कहा कि शनिवार से उन्हें बुखार था और उनका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा में टुटा मंच, कई लोग घायल.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह घोष ने अंतिम सांस ली और बाद में उनके नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

घोष ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए टैगोर की कविताओं के पाठ को नए आयाम दिए।

यह भी पढ़े | Shivraj Singh Chouhan on Poisonous Alcohol: उज्जैन में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान- मौत के सौदागरों किया जाए नेस्तनाबूत.

वह सार्वजनिक मंचों पर कविता पाठ को मशहूर करने में अग्रणी साबित हुए। उनके बंगाली कविता पाठ को सुनने के लिए टिकट खरीदकर भी भारी भीड़ जुटती थी।

घोष ने विदेशों में रहने वाले बंगालियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के चलते अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया का भी दौरा किया था।

घोष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि वह वाग्मिता की दुनिया के चमकते सितारे थे और उन्होंने राज्य और बंगालियों का नाम रोशन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\