जरुरी जानकारी | पावर मेक प्रोजेक्ट को 1,311.70 करोड़ रुपये के ठेके मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसे अलग-अलग मामलों में कुल 1,311.70 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
नयी दिल्ली, तीन सिंतबर इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसे अलग-अलग मामलों में कुल 1,311.70 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे 1,311.70 करोड़ रुपये के काम के लिए अभिरुचि पत्र मिले हैं।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
पावर मेक प्रोजेक्ट ने कहा कि उसके संयुक्त उद्यम को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 555.13 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
यह संयुक्त उद्यम पावर मेक और एसआरसी के बीच हैं, जिसमें पावर मेक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
कंपनी ने कहा कि एक अन्य संयुक्त उद्यम को राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) से 446.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
इसके अलावा कंपनी को कई छोटे ठेके भी मिले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)