एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के वास्ते बृहस्पतिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

देश की खबरें | केरल में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

तिरुवनंतपुरम, 22 मई केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के वास्ते बृहस्पतिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

आईएमडी ने 24 से 26 मई तक कन्नूर और कासरगोड, 25 और 26 मई को कोझिकोड और वायनाड, तथा 26 मई को त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 मई को 12 जिलों, 24 मई को नौ जिलों, 25 मई को 10 जिलों और 26 मई को सात जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ तब जारी किया जाता है जब 11 से 20 सेमी के बीच ‘भारी वर्षा’ का पूर्वानुमान होता है। वहीं छह से 11 सेमी के बीच ‘वर्षा’ का पूर्वानुमान होने पर ‘येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कोट्टायम और इडुक्की जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भी बृहस्पतिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).