विदेश की खबरें | संरा प्रवासन एजेंसी प्रमुख के चुनाव में मुकाबला पुर्तगाल के विटोरिनो और एमी के बीच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मुकाबला प्रवासन के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के महानिदेशक के एंतोनियो विटोरिनो और अमेरिका के बाइडन प्रशासन समर्थित उप महानिदेशक एमी पोप के बीच है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मुकाबला प्रवासन के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के महानिदेशक के एंतोनियो विटोरिनो और अमेरिका के बाइडन प्रशासन समर्थित उप महानिदेशक एमी पोप के बीच है।

तीन राजनयिक अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पहले दौर के मतदान के बाद, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन महानिदेशक पुर्तगाल के एंतोनियो विटोरिनो को 67 वोट मिले जबकि बाइडन प्रशासन समर्थित उप महानिदेशक एमी पोप को 98 वोट मिले।

आईओएम नियमों के तहत, किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए मतदान करने वाले देशों का कम से कम दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करना होगा।

कुल 165 देशों ने पहले दौर में मत डाले, जिसका अर्थ है कि यदि वे सभी देश सोमवार दोपहर दूसरे दौर में मतदान करते हैं तो जीतने के लिए 110 मतों की आवश्यकता होगी। आईओएम के 175 सदस्य देश हैं।

दोनों उम्मीदवारों के जिनेवा स्थित सम्मेलन हॉल से निकलने के बाद सदस्य देशों ने उनकी अनुपस्थिति में मतदान किया। वहीं पोप और विटोरिनो ने इस दौरान एकदूसरे से बात नहीं की। हालांकि पोप ने कुछ पत्रकारों के साथ बातचीत में विश्वास जताया।

जिनेवा में पुर्तगाली राजनयिक मिशन ने ट्वीट किया कि पुर्तगाली भाषी देशों का समुदाय विटोरिनो का समर्थन कर रहा है जिसमें नौ सदस्य हैं। साथ ही यूरोपीय संघ ने हाल के दिनों में घोषणा की कि वह 27 सदस्यीय ब्लॉक के उम्मीदवार हैं। पुर्तगाल भी यूरोपीय संघ का एक सदस्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\