पोप फ्रांसिस ने प्रतिबंध हटने के बाद लोगों से अनुशासित रहने को कहा
मंगलवार को सुबह जनसभा में फ्रांसिस ने कहा ‘‘अब हम इस पृथकवास से बाहर निकलने की शुरुआत कर रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें इन निर्देशों का पालन करने के लिए सहजता और विवेक प्रदान करें ताकि यह महामारी दोबारा ना फैले।”
इतालवी पादरियों की ओर से ,सरकार द्वारा लॉकडाउन खत्म करने के निर्देशों में धार्मिक सभा के लिए कोई प्रावधान नहीं किए जाने की शिकायत मिलने के बाद पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को यह अपील की।
मंगलवार को सुबह जनसभा में फ्रांसिस ने कहा ‘‘अब हम इस पृथकवास से बाहर निकलने की शुरुआत कर रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें इन निर्देशों का पालन करने के लिए सहजता और विवेक प्रदान करें ताकि यह महामारी दोबारा ना फैले।”
सरकार ने रविवार को घोषणा की कि चार मई से लोग अंतिम संस्कार कर सकते हैं लेकिन धार्मिक सभाओं में शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।
एक बयान में इतालवी पादरियों ने कहा कि वे प्रार्थना करने की स्वतंत्रता के साथ समझौता स्वीकार नहीं कर सकते।
प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोन्ते के कार्यालय से तत्काल जवाब दिया गया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धार्मिक सभाओं की बहाली के लिए जल्द ही प्रावधान किए जाने पर काम चल रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

