विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस चार दिवसीय यूरोप यात्रा की शुरुआत में हंगरी पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान से मुलाकात करेंगे जिनकी दक्षिणपंथी, शरणार्थी विरोधी नीतियां शरणार्थियों को स्वीकार करने के फ्रांसिस के आह्वान के उलट हैं।
यहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान से मुलाकात करेंगे जिनकी दक्षिणपंथी, शरणार्थी विरोधी नीतियां शरणार्थियों को स्वीकार करने के फ्रांसिस के आह्वान के उलट हैं।
बुडापेस्ट हवाईअड्डे में फ्रांसिस के आगमन से उनकी चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत हुई जो मुख्य रूप से स्लोवाकिया की यात्रा होगी। हंगरी की राजधानी में वह रविवार को सात घंटे के लिए ठहरेंगे।
वह यूचरिस्ट पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सभा का जश्न मनाने के लिए बुडापेस्ट से गुजर रहे हैं, हालांकि वह हंगरी की धार्मिक हस्तियों और देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
आयोजकों को हीरोज स्क्वायर में आयोजित सभा में 75,000 से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है, जो कोरोना वायरस के कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया जा रहा है जबकि यूरोप के बाकी हिस्सों की तरह हंगरी भी अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के कारण सामने आ रहे संक्रमणों से जूझ रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)