विदेश की खबरें | आंत की सर्जरी कराने के लिए पोप फ्रांसिस अस्पताल पहुंचे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फ्रांसिस (86) ने दो साल पहले, बड़ी आंत के संकुचन से होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए 33 सेंटीमीटर (13) लंबा यह अंदरूनी अंग शरीर से निकलवा दिया था।

वेटिकन ने एक बयान में कहा कि बुधवार को रोम के गेमेली अस्पताल में होने वाली सर्जरी से पहले उन्हें सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा।

फ्रांसिस अपनी कार से पूर्वाह्न 11 बजे वेटिकन से रवाना हुए और करीब 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गये।

वेटिकन के अनुसार, आंत में बार-बार होने वाले संकुचन के उपचार के लिए पोप की लैपरोटोमी सर्जरी की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि फ्रांसिस पूर्व की सर्जरी के कारण इस समस्या से जूझ रहे हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘अस्पताल में उन्हें कई दिनों तक रहना पड़ेगा ताकि वह रोग से पूरी तरह से उबर सकें।’’ जांच कराने के लिए वह मंगलवार को भी अस्पताल गये थे।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में फ्रांसिस को 33 सेंटीमीटर (13) इंच लंबी बड़ी आंत निकलवाने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। वह आंत में जलन और उसके संकुचन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे।

उस सर्जरी के बाद पोप ने कहा था कि उम्मीद से लंबी प्रक्रिया में उपयोग किए गए सामान्य एनेस्थीसिया के कारण उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था।

पोप के पास सर्जरी कराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उन्हें इस साल गर्मियों में कई यात्रा करनी हैं।

मार्च के अंत में भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने श्वासनली में सूजन का उपचार कराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)