LSG vs DC, IPL 26th Match: मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कुलदीप यादव और मुकेश कुमार की वापसी की उम्मीद
मुकेश की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और वह पिछले दो मैचों से बाहर थे. दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों कल उपलब्ध होंगे. दोनों ने काफी कड़ा अभ्यास किया है.’’
लखनऊ: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच खेल सकेंगे. बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को ग्रोइन में चोट लगी थी और वह चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स तथा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले तीन मैच नहीं खेल सके.
मुकेश की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और वह पिछले दो मैचों से बाहर थे. दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों कल उपलब्ध होंगे. दोनों ने काफी कड़ा अभ्यास किया है.’’ LSG vs GT, IPL 2024 26th Match: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को लगा तगड़ा झटका, अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे स्टार गेंदबाज मयंक यादव
दिल्ली की टीम पांच में से एक ही मैच जीत सकी है. पोंटिंग ने कहा,‘‘हर मैच में तीन से चार ओवरों से फर्क पैदा हुआ. हमने गेंदबाजी करते हुए काफी रन गंवाये. हमें जल्दी ही अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

