एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पोलार्ड और रोहित ने मुंबई को 191 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या के बल्ले से निकले आतिश के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरूवार को चार विकेट पर 191 रन बनाये ।

खेल की खबरें | पोलार्ड और रोहित ने मुंबई को 191 रन तक पहुंचाया

अबुधाबी, एक अक्टूबर रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या के बल्ले से निकले आतिश के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरूवार को चार विकेट पर 191 रन बनाये ।

रोहित 45 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए । इसके बाद पोलार्ड और पंड्या ने मोर्चा संभालकर मनचाहे अंदाज में चौके छक्के जड़े । दोनों ने सिर्फ 25 गेंद में 67 रन जोड़ डाले ।

यह भी पढ़े | KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: रोहित शर्मा की तूफानी फिफ्टी, मुंबई ने पंजाब को दिया 192 रन का लक्ष्य.

मुंबई ने आखिरी ओवर में 25 रन बनाये जब पोलार्ड ने कृष्णप्पा गौतम की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाये । पोलार्ड और पंड्या ने 19वें ओवर में 19 और 18वें ओवर में 18 रन बनाये ।

मुंबई का स्कोर 14वें ओवर के आखिर में तीन विकेट पर 87 रन था लेकिन पोलार्ड और रोहित ने रवि बिश्नोई को 15वें ओवर में एक एक छक्का लगाकर रनगति बढाई । रोहित ने जिम्मी नीशम के फेंके 16वें ओवर में 22 रन बनाये ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए 5 लोग गिरफ्तार.

गत चैम्पियन मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही । शेल्डन कोटरेल ने क्विंटन डि कॉक को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेज दिया।

पिछले मैच में एक ओवर में पांच छक्के देने वाले कोटरेल ने आज काफी अनुशासित गेंदबाजी की ।

रोहित ने पारी की पहली ही गेंद पर शानदार कवर ड्राइव से आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिये । उनसे अधिक रन विराट कोहली और सुरेश रैना के ही नाम है ।

मोहम्मद शमी के ओवर में अंपायर ने रोहित को पगबाधा आउट दिया लेकिन रिव्यू के बाद फैसला बदलना पड़ा । दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव ने कप्तान से प्रेरणा लेकर लगातार दो चौके लगाये ।

चौथे ओवर में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आये जिनके ओवर में मोहम्मद शमी ने सूर्यकुमार को सटीक थ्रो पर रन आउट कर दिया ।

पिछले मैच में शानदार 99 रन बनाने वाले ईशान किशन 32 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).