देश की खबरें | पुलिसकर्मियों द्वारा दलित दंपत्ति को निर्दयता से पीटने पर भाजपा एवं कांग्रेस में राजनीति शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सात सदस्यीय दल शुक्रवार को इस दंपति से अस्पताल में मिला, जहां उनका इलाज चल रहा है। दल ने इस दंपति से इस घटना के बारे में भी चर्चा की।

इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सात सदस्यीय दल शुक्रवार को इस दंपति से अस्पताल में मिला, जहां उनका इलाज चल रहा है। दल ने इस दंपति से इस घटना के बारे में भी चर्चा की।

इसके अलावा, दलित कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन सहित यह दल उस स्थान पर भी गया, जहां पर पुलिस ने इस दंपति को बुधवार को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा था।

यह भी पढ़े | मणिपुर: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 36 नए मामले सामने आए : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बच्चन एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में यहां कहा कि जब से भाजपा का गठन हुआ है, तब से यह पार्टी दलित विरोधी है।

इन दोनों नेताओं ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े | UN ECOSOC 2020: संबोधन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास.

वहीं, भाजपा के दलित नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं गुना सांसद के.पी. यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही है।’’

इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस दलितों को वोट बैंक समझती है और इस पार्टी ने हमेशा इनका उपयोग वोट के लिए किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना का वीडियो अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा था, ‘‘ हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है।’’

पुलिसकर्मियों द्वारा इस दलित दंपत्ति को निर्दयता से पीटे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने गुना जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, और पुलिस महानिरीक्षक का स्थानांतरण करने के साथ-साथ इस घटना में शामिल छह पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार को निलंबित भी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\