देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी :वरिष्ठ अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां राजनीतिक प्रक्रिया नये सिरे से शुरू करनी होगी और इस दिशा में काम चल रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, सात अगस्त केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां राजनीतिक प्रक्रिया नये सिरे से शुरू करनी होगी और इस दिशा में काम चल रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के नये उप राज्यपाल के तौर पर कामकाज संभाला। उन्होंने जी सी मुर्मू की जगह ली है।

यह भी पढ़े | राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अनेक लोगों का मानना है कि किसी नौकरशाह की जगह उप राज्यपाल के पद पर राजनीतिक व्यक्ति की नियुक्ति जम्मू कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की मोदी सरकार की इच्छा को प्रदर्शित करती है।

अधिकारी ने यात्रा पर पहुंचे पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘राजनीतिक प्रक्रिया नये सिरे से शुरू करनी होगी। हमें अच्छे प्रशासन की जरूरत है, हमें सुरक्षा परिदृश्य को सुधारना होगा और विकास लाना होगा। अगला तार्किक कदम राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत है। राजनीतिक प्रक्रिया अब शुरू हो रही है।’’

यह भी पढ़े | Baby Elephant Found Dead in Kerala: केरल में पुल के नीचे मिला हाथी के बच्चे का शव, वन विभाग जांच में जुटी.

अधिकारी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिये एक भाषण का भी उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा संबंधी हालात में सुधार होने के बाद सही समय आने पर इसे पुन: पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

जम्मू कश्मीर में जून 2018 से निर्वाचित सरकार नहीं है। तब राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था।

पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के नेतृत्व में विधायकों के एक समूह द्वारा राज्य में सरकार बनाने की असफल कोशिश के बाद नवंबर 2018 में विधानसभा को भंग कर दिया गया था।

केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा होगी लेकिन लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा नहीं होगी।

हालांकि जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए अभी चुनाव नहीं हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\