देश की खबरें | दिल्ली में पुलिस वालों ने विवाद में पिट रहे व्यक्ति को बचाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम के समय पर हस्तक्षेप करने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की जान बच गई। भोजन को लेकर हुई बहस में कुछ लोग उस व्यक्ति को पीट रहे थे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना कल रात एक ढाबे पर हुई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनाव में टिकट को लेकर शुरू हुआ संग्राम, पटना में बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल दामोदर और कांस्टेबल विजय डूडी, आनंद पर्वत की नई बस्ती में गश्त पर थे। रात 9.33 बजे, उन्होंने दो समूहों को लड़ाई करते हुए देखा।

दामोदर ने हस्तक्षेप कर पीड़ित गौरव की जान बचाई। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। आरोपी ढाबा मालिकों ने उस पर चाकू और बर्तन से हमला किया था।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: खुद को जिम ट्रेनर बताकर युवती को फेसबुक पर अश्लील संदेश भेजने वाला छात्र गिरफ्तार, 419 और 354D समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज.

पुलिस उपाधीक्षक (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि गौरव अपने दोस्त प्रेम सागर (30) के साथ ढाबे पर गया था। वहां इन दोनों की ढाबा मालिकों नीलेश और आकाश के बीच खाने के ऑर्डर पर बहस हो गई।

गौरव और उसका दोस्त जब ढाबे से बाहर निकले, तो नीलेश और आकाश ने उन पर हमला किया।

गौरव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से चोट के निशान मिले।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और घायलों को अस्पताल ले गई, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)