एजेंसी न्यूज

अवैध शराब इकाई पर फर्जी छापा मारने के मामले में पुलिसकर्मी को किया जाएगा निलंबित: गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीड में शराब बनाने की एक अवैध इकाई पर फर्जी छापा मारने के आरोप में वहां के एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित किया जाएगा.

अवैध शराब इकाई पर फर्जी छापा मारने के मामले में पुलिसकर्मी को किया जाएगा निलंबित: गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 18 अगस्त : महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीड में शराब बनाने की एक अवैध इकाई पर फर्जी छापा मारने के आरोप में वहां के एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित किया जाएगा. फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं बीड से विधायक नमिता मूंदड़ा द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए विधानसभा में यह मामला उठाए जाने के बाद सदन में यह कहा.

निरीक्षक वासुदेव मोरे बीड जिले के अंबेजोगाई थाने में तैनात हैं. फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य के गृह विभाग को मोरे के खिलाफ रिपोर्ट मिली है. उन्हें जल्द ही निलंबित किया जाएगा.’’ मूंदड़ा ने कहा कि मोरे ने आठ जुलाई, 2022 को अंबेजोगाई तहसील के वरपगांव में शराब बनाने की एक अवैध इकाई पर छापा मारा था. यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को दिल्ली HC ने दिया झटका- दर्ज होगा रेप का केस

उन्होंने कहा कि राज्य के आबकारी विभाग ने भी अगले दिन उसी स्थल पर छापेमारी की थी और तीन लाख रुपये से अधिक की शराब और अन्य सामग्री जब्त की थी. उन्होंने पूछा, ‘‘इससे मोरे की कार्रवाई पर संदेह पैदा होता है. पुलिस की छापेमारी के अगले दिन उसी जगह पर अवैध शराब कैसे मिली?’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).