एजेंसी न्यूज

MP में भीड़ के हमले में पुलिसकर्मी की मौत, CM मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक व्यक्ति को बचाने गए एएसआई की मौत की घटना के एक दिन बाद रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

MP  में भीड़ के हमले में पुलिसकर्मी की मौत, CM मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

भोपाल, 16 मार्च : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक व्यक्ति को बचाने गए एएसआई की मौत की घटना के एक दिन बाद रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर अपह्रत व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि समूह ने अपह्रत व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी.

सूत्रों ने बताया कि कोल जनजाति के लोगों ने शनिवार को सनी द्विवेदी नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था, उन लोगों को संदेह था कि द्विवेदी ने कुछ महीने पहले अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की हत्या की थी. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी. द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिलने पर एक टीम उसे बचाने के लिए गदरा गांव पहुंची. पुलिस ने बताया कि लेकिन उस समय तक द्विवेदी की एक कमरे में कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने कमरा खोला तो आदिवासियों के एक समूह ने उन पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां विशेष सशस्त्र बल के एएसआई रामचरण गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री यादव ने ‘पीटीआई-’ से कहा, "मऊगंज में कल जो हुआ वह दुखद है. एक एएसआई की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. स्थिति नियंत्रण में है और मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है. मुझे उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).