देश की खबरें | पुलिस ने कोलकाता उपनगर में रामनवमी शोभायात्रा को रोका: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा।

कोलकाता, छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा।

शहर के उत्तरी क्षेत्र केश्तोपुर के निकट शोभायात्रा को ‘‘रोके जाने’’ के बाद चटर्जी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती भी दिखीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, हवाईअड्डे को जोड़ने वाले वीआईपी मार्ग से सटे केष्टोपुर चौराहे पर अवरोधक लगा दिए गए थे।

चटर्जी ने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह एक आध्यात्मिक समागम है जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया है। पुलिस इस शोभायात्रा को कैसे रोक सकती है।’’

पूर्व सांसद बाद में अवरोधक के पास से गुजरीं और शोभायात्रा में भाग लेने वालों से आगे किसी भी विवाद से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया।

न्यू टाउन में स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई जहां इस दौरान चटर्जी को दोपहिया वाहन पर सवार होकर शोभायात्रा में भाग लेते हुए देखा गया और शुरुआती चरण में पार्टी नेता अर्जुन सिंह भी उनके साथ शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार