देश की खबरें | कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

चंडीगढ़, 17 दिसंबर पुलिस ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के बदतर हालात का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड लगा दिए थे। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करके आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘ध्वस्त’’ हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। पंजाब की ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\