विदेश की खबरें | नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पानी की बौछार की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारी हर हफ्ते यरूशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हैं और यह सिलसिला सात महीने से भी अधिक समय से चला आ रहा है हालांकि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करना आम बात नहीं है।
प्रदर्शनकारी हर हफ्ते यरूशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हैं और यह सिलसिला सात महीने से भी अधिक समय से चला आ रहा है हालांकि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करना आम बात नहीं है।
पुलिस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। उसने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया, वस्तुएं फेंकी तथा पुलिस अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया। इसमें एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू पद पर नहीं रह सकते हैं क्योंकि उन पर धोखाधड़ी, विश्वासघात तथा रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।
उन्होंने नेतन्याहू पर कोरोना वायरस संकट से ठीक से नहीं निपटने का भी आरोप लगाया है।
इजराइल में 23 मार्च को होने वाले चुनाव के लिहाज से तैयारी की जा रही है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

