जयपुर, 10 जून राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्थानीय थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में तीन किलोग्रामी हेरोइन जब्त की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अनूपगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना आधार पर रविवार को नाकेबंदी के दौरान गांव 79 एनपी में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दलवीर सिंह (35), नरेश कुमार मेघवाल (35) को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि इस अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) को लेने पंजाब से आये आरोपी गुरकरण सिंह बाजीगर (23) को भी गिरफ्तार किया गया है और उसका वाहन भी जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी जिसके बाद तस्कर इसे पंजाब भेजने वाले थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY