देश की खबरें | गोरखनाथ मंदिर में आतंकी घुसने की अफवाह के बाद पुलिस ने परिसर का चप्पा-चप्पा छाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखनाथ मंदिर में एक आतंकी के घुसने संबंधी फोन आने के बाद गुरुवार रात पुलिस ने मंदिर का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, चार सितंबर गोरखनाथ मंदिर में एक आतंकी के घुसने संबंधी फोन आने के बाद गुरुवार रात पुलिस ने मंदिर का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मंदिर के मुख्य पुजारी हैं ।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

गुरुवार रात फोन आने के बाद पुलिस तुरंत चौकन्ना हो गयी और पुलिस अधीक्षक शहर कौस्तुभ सिंह तथा क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली । लेकिन तलाशी अभियान में मंदिर परिसर के अंदर या बाहर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिंह ने बताया कि खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे मंदिर की गहन छानबीन की गयी । परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने संबंधित फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया तो पता चला कि बांसगांव पुलिस थाना अंतर्गत बेदौली गांव के शिवेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में यह झूठी खबर दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस जब उस व्यक्ति के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला । उसके परिवार का दावा है कि वह पिछले दस साल से मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है । पुलिस परिवार के दावे की जांच कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\