एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | घर लौटते समय अपहृत महिला को पुलिस ने बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना शहर में पुलिस ने 50 वर्षीय एक महिला को बचा लिया है जिसे दो लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | घर लौटते समय अपहृत महिला को पुलिस ने बचाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जालना (महाराष्ट्र), 11 जनवरी महाराष्ट्र के जालना शहर में पुलिस ने 50 वर्षीय एक महिला को बचा लिया है जिसे दो लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

पुलिस निरीक्षक श्यामसुंदर कौथाले ने बताया कि घरेलू सहायक के तौर पर काम करने वाली महिला शनिवार शाम घर लौट रही थी तभी हिंदनगर में एक कार में सवार दो लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी महिला को रोहनवाडी गांव के पास ले गए। बाद में दोनों व्यक्ति शराब पीने लगे इसी दौरान महिला वहां से भाग गयी और गन्ने के खेत में छिप गयी।

महिला ने अपने मोबाइल फोन से अपने एक रिश्तेदार को बताया कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और वह एक खेत में छिपी है और उसे जगह के बारे में भी पता नहीं है।

महिला के रिश्तेदार ने चंदनझिरा थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस वहां पहुंची।

महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे और वे नशे में थे जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और महिला का अपहरण क्यों किया गया, इसकी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).