Delhi Shocker: दिल्ली पुलिस ने लापता हुए दो लड़के और दो लड़कियों को बरामद किया
दिल्ली पुलिस ने इस साल राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से लापता हुए दो लड़कों और दो लड़कियों को बरामद कर लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में 15 वर्षीय एक लड़की ने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण डांटे जाने के बाद सात जून को समयपुर बादली स्थित अपना घर छोड़ दिया.
नयी दिल्ली, 27 जून : दिल्ली पुलिस ने इस साल राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से लापता हुए दो लड़कों और दो लड़कियों को बरामद कर लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में 15 वर्षीय एक लड़की ने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण डांटे जाने के बाद सात जून को समयपुर बादली स्थित अपना घर छोड़ दिया.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता बल्ब का होल्डर बनाने वाले कारखाने में काम करते हैं और वह दसवीं कक्षा की छात्रा है. उन्होंने बताया कि उसे बादली रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि उसी दिन उसी इलाके का 15 वर्षीय एक लड़का भी लापता हो गया. उन्होंने बताया, "वह बादली रेलवे स्टेशन पर पाया गया. उसने बताया कि वह अपने पिता की डांट के बाद घर से चला गया था जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे." यह भी पढ़ें : Shibu Soren Health Update: दिल्ली में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक, स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे लोग
उन्होंने बताया कि तीसरा मामला 12 वर्षीय लड़की से जुड़ा है, जो 24 जून को बेगमपुर इलाके में स्थित घर से कथित तौर पर स्वेच्छा से चली गई थी. उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वह मंगोलपुरी में मिली. चौथा मामला 12 वर्षीय लड़के से संबंधित है जो 13 अप्रैल से लापता था. करीब ढाई महीने की तलाशी के बाद वह लड़का द्वारका मोड़ के पास मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

