विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में पोलियो कर्मचारियों के दल को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारी की अज्ञात बदूंकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दो दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

पेशावर, दो अगस्त पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में पोलियो कर्मचारियों के दल को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारी की अज्ञात बदूंकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दो दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी पर मोटरसायकिल सवार बदमाशों ने उस वक्त हमला किया जब वह दक्षिण वजारिस्तान से लगते डेरा इस्माइल खान में पोलियो कर्मचारियों के साथ जा रहे थे। हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चल रहा है।

इससे एक दिन पहले पेशावर के दाउदजई इलाके में मोटरसाइकिल पर आए कुछ बदमाशों ने एक सिपाही पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मी पोलियो कर्मियों की एक टीम के साथ ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। पाकिस्तान में पोलियो स्वास्थ्य कार्यकर्ता और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारियों पर आए दिन आतंकवादियों और बदमाशों द्वारा हमले किए जाते हैं।

पिछले सप्ताह संघीय सरकार ने देश भर में पांच दिन के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की थी,जिसमें दो करोड़ 30 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जानी थी।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने 24 जून को उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान अगले वर्ष पोलियो मुक्त हो जाएगा। खान ने ट्वीट किया था कि इस वर्ष पोलियो का केवल एक मामला सामने आया है और,‘‘ हम आने वाले वर्ष में पोलियो को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे।’’

पिछले साल नाइजीरिया को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किए जाने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया में केवल दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी मौजूद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\