श्रीनगर में आतंकवादी हमले में पुलिस अधिकारी घायल
श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक आतंकवादी हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 12 सितंबर : श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक आतंकवादी हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों में से एक ने बताया, ‘‘ करीब एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद घायल हो गए.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुलिसकर्मी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया
अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारी को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 9, 2026: चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Rate Today, March 9, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आज क्या है 22K और 24K गोल्ड का भाव?
Petrol Price Today, March 6, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को राहत
Silver Rate Today, March 06, 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
\