एजेंसी न्यूज

पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपियों के पैरों पर गोली चलाई

शहर के बाहरी इलाके मुल्की में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई.

पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपियों के पैरों पर गोली चलाई
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

मंगलुरु, 11 जून : शहर के बाहरी इलाके मुल्की में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें हत्या के एक मामले में शामिल एक अन्य आरोपी का पता लगाने के लिए ले जा रहे थे.

सीसीबी पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद ने आरोपियों के पैरों पर गोली चलाई. दोनों आरोपियों के पैर में चोट आई है. घायल आरोपियों का नाम अर्जुन मुदुशेड्डे और मनोज उर्फ बिंदास मनोज है. यह भी पढ़ें : मप्र : एक ही परिवार के चार सदस्य फांसी के फंदे पर झूलते मिले; तीन की मौत, एक को बचाया गया

आरोपियों के हमले में उपनिरीक्षक नागेंद्र, सहायक हेड कांस्टेबल सुधीर पुजारी और सहायक उप निरीक्षक डेविड घायल हो गए.

सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को शहर के श्रीनिवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).