देश की खबरें | संभल में पुलिस की भैंस तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश एवं एक सिपाही घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकोली गांव के पास पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली।
मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस दल ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने गोली चला दी, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।
इस मुठभेड़ में दो बदमाश इकराम उर्फ कलुआ और मो उमर के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक सिपाही अमित कुमार भी घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
बाद में जांच के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछतांछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि एक मेटाडोर से दो भैंस और एक भैंस का बच्चा बरामद किया गया है साथ ही दो अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

