विदेश की खबरें | सोशल मीडिया पर बेनजीर भुट्टो की छवि खराब करने वाले अमेरिकी ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला

इस्लामाबाद, 12 जून सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की छवि खराब करने के लिए पाकिस्तान स्थित एक अमेरिकी ब्लॉगर के विरुद्ध एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने यहां ब्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है।

इस्लामाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह साइबर अपराध का मामला है और इससे निपटने का अधिकार केवल संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को प्राप्त।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान तालिबान पनाहगाहों को बंद करे, तभी अफगानिस्तान में शांति संभव.

याचिकाकर्ता वकास अहमद अब्बासी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सिंथिया रिची के विरुद्ध पिछले सप्ताह एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि मामले की पड़ताल करने पर पाया गया इसकी जांच एफआईए ही कर सकती है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: नेपाल में पिछले 24 घंटे में 448 नए मरीज पाए गए, कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5062 हुई.

हालांकि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के इस्लामाबाद अध्यक्ष शकील अब्बासी रिची के खिलाफ पहले ही एफआईए से शिकायत कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)