देश की खबरें | पुलिस ने की लोगों की पिटाई, मामले की होगी जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निषिद्ध क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों की पुलिस ने कथित रूप से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

जियो

रायपुर, आठ जून छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निषिद्ध क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों की पुलिस ने कथित रूप से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 का मामला आने के बाद उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह क्षेत्र में पुलिस द्वारा कुछ लोगों की कथित रूप से डंडे से पिटाई किए जाने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज COVID-19 के 25 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 1380: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोशल मीडिया में जारी वीडियो के अनुसार उरला थाने के थानेदार नितिन उपाध्याय सादी वर्दी में एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। युवक के साथ एक महिला भी है जिसे उसकी मां बताया जा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में थानेदार मोटरसाइकल सवार को पीट रहे हैं।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मामले की जांच करेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

शेख ने कहा कि रविवार को बिरगांव क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्ति की मौत हुई। यह क्षेत्र पहले से निषिद्ध घोषित है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत के बाद लोगों को घर के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है।

शेख ने कहा कि जानकारी मिली है कि जब लोग लगातार समझाइश के बाद भी बाहर घुमते रहे तब थानेदार ने लोगों को वहां से भगाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकारी द्वारा की गई ज्यादती स्वीकार्य नहीं है। जांच के बाद इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है, “यह अमानवीय है और स्वीकार्य नहीं है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है तथा उसे (थानेदार को) छुट्टी पर भेज दिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\