देश की खबरें | पुलिस ने निवेशकों से 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने 47 वर्ष की एक महिला को 900 से अधिक व्यक्तियों से 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दक्षिण गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि महिला ने लोगों को अपनी ऐप आधारित टैक्सी कंपनी में निवेश पर अधिक लाभ का वादा करके धोखाधड़ी की। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर पुलिस ने 47 वर्ष की एक महिला को 900 से अधिक व्यक्तियों से 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दक्षिण गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि महिला ने लोगों को अपनी ऐप आधारित टैक्सी कंपनी में निवेश पर अधिक लाभ का वादा करके धोखाधड़ी की। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

2019 में दर्ज एक पुलिस शिकायत के अनुसार महिला, उसके व्यापारिक साझेदारों सरोज महापात्र, राजेश महतो, सुंदर भाटी और हरीश भाटी ने लोगों को अपनी कंपनी ‘हेलो टैक्सी’ में निवेश पर मासिक आधार पर 200 प्रतिशत तक का ब्याज का वादा करके धोखाधड़ी की।

यह भी पढ़े | दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, सभी को करना होगा इन पांच दिशा-निर्देशों का पालन.

पुलिस ने कहा कि 900 से अधिक लोगों ने कंपनी में निवेश किया है। कंपनी के चार सह निदेशक थे जो महिला सहित अनुमानित करीब 250 करोड़ रुपये के साथ फरार हो गए।

संयुक्त पुलिस निदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) ओ पी मिश्र ने कहा, ‘‘जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि कंपनी के निदेशक लोगों को ‘हेलो टैक्सी’ कंपनी में उनके निवेश पर अधिक वापसी का लालच देकर झांसा देते थे।’’

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

उन्होंने कहा कि कंपनी शुरुआत में लोगों का विश्वास जीतने के लिए भुगतान कर देती थी लेकिन एक बड़ी राशि एकत्रित करने के बाद भुगतान रोक देती थी।

मिश्रा ने कहा कि आरोपी अक्सर अपने कार्यालय बदलते रहते थे। शुरुआत में कंपनी का कार्यालय गाजियाबाद में था जो कुछ महीने बाद पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र और बाद में रोहिणी सेक्टर 16 स्थानांतरित हो गया।

कंपनी के बैंक खातों की जांच की गई और उसके बैंक खाते पर रोक लगा दी गई जिसमें 3,27,48,495 रुपये थे।

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी की गई राशि से खरीदी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की 60 नयी कारें भी नोएडा में जब्त की गई हैं।

पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है जिसे दक्षिण गोवा से गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के चार सह-निदेशकों में से एक महतो को गत 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि उनके सहयोगियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\