देश की खबरें | दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना इलाके में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना इलाके में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि चारों गौरव-मोंटी गिराह के सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पूठ खुर्द गांव निवासी रिंकू (24), उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरगर जिले के निवासी विशाल (24), दिल्ली के बाजीतपुर ठाकरान निवासी दीपक (22) और झड़ौदा कलां निवासी ललित (24) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों से लैस चार आरोपी लूट और रंगदारी को अंजाम दे सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का तेजस्वी यादव पर वार, कहा-पोस्टर से माता-पिता का चेहरा हटाया, बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बिना ‘नंबर प्लेट’ की कार देखी और उसे रूकने का इशारा किया लेकिन कार सवार लोगों ने गाड़ी रोकी नहीं और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उनका रास्ता रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी सामने से गोलियां चलाई। कुल 12 राउंड गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने बताया कि रिेंकू और विशाल मुठभेड़ में घायल हो गए, दोनों को पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें बीएसए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल और चोरी की गई एक कार और 10 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\